बाबा नीब करौरी

एक दिन लखनऊ में श्री सूरज नरायण महरोत्रा जी का लड़का मकान की उपर की मंजिल से नीचे गिर पड़ा और उसे गहरी अन्दरूनी चोट आ गयी। डाक्टर लोग यथाशक्ति उपचार कर रहे थे, परन्तु हालत निरंतर गिरती चली जा रही थी। श्रीमती महरोत्रा घबरा गयीं। उन्होंने महाराज जी को याद किया। महाराज जी उस समय चर्च लेन इलाहाबाद में थे और उनकी भोजन की व्यवस्था की जा रही थी। महाराज जी एकाएक उठ बैठे और जाने के लिए तैयार हो गए। घर वालों के बहुत कहने पर भी वे तैयार नहीं हुए और बोले "हमारे लड़के की हालत ख़राब है। अब हम खाना नहीं खायेंगे।" वे अकेले ही बाहर निकल गए और उसी क्षण लखनऊ महरोत्रा जी के घर पहुंच गए और लड़के को अपनी गोद में लेकर बैठ गए। महाराज जी ने दूध माँगा कुछ दूध खुद पीकर बाकि उसे पिला दिया। लड़के की दशा में तुरंत सुधार आने लगा और वह शीघ्र स्वस्थ हो गया।
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#babaneebkarorimaharaj.com
#babaneebkarori.org
#babaneebkarori.in
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan

Comments

Popular posts from this blog

Jai guru dev

Neeb Karori Baba || Neem Karoli Baba || Maharajji || Ram Dhun at Vrindav...