बाबा नीब करौरी
श्री देवीदत्त जोशी जी प्रधानाचार्य,राजकीय नार्मल स्कूल भीमताल नैनीताल को जब हनुमान गढ़ में महाराज जी के दर्शन धनुर्धारी श्री राम के रूप में हुए तो वे उसके उपरांत भावातिरेक से एक अलग ही अवस्था मैं रहने लगे। उन्हें एक दिन एक मरी हुई चिड़िया पड़ी मिली उन्होंने उसे अपने रुमाल से लपेटकर अपनी जेब में रख लिया। दुसरे दिन जब आप महाराज जी के दर्शन करने किशनपुर गए तब भी वह मरी हुई चिड़िया आपकी जेब में थी। महाराज जी आपको देख कर बोले " जेब में क्या है ?" आपने अपना रुमाल निकल कर दिखाया और बोले " गिरफ्तार कर रखा है ." महाराज जी ने कहा " रिहा कर दे " महाराज जी के ऐसा कहने पर जब आपने अपना रुमाल छिटकाया तो वह चिड़िया फुर्र से उड़ गयी।
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#babaneebkarorimaharaj.com
#babaneebkarori.org
#babaneebkarori.in
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan
Comments
Post a Comment