बाबा नीब करौरी
Cont...कुछ समय पश्चात पुरानी गुफा से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर गाँव वालों ने गोवर्धन नामक ब्राह्मण की बंजर भूमि पर एक नई गुफा का निर्माण करा दिया। महाराज जी ने उस गुफा के अन्दर गंगा माटी से निर्मित श्री हनुमान जी का विग्रह स्थापित किया। श्री हनुमान जी के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के समय आपने अपनी जटाएं भी त्याग दी और लंगोट की जगह आपने धोती धारण कर ली। नई गुफा में आने के पश्चात् आपने गाँव वालों के साथ अधिक आध्यात्मिक चर्चा प्रारम्भ कर दी और गांव के सामाजिक उत्थान के लिए कई कार्य भी शुरू किये गये। आप यहाँ “ लक्ष्मण दास बाबा ” से “ बाबा नीब करौरी “ के रूप में प्रसिद्द हो गए to be continued.
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#babaneebkarorimaharaj.com
#babaneebkarori.org
#babaneebkarori.in
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan
Comments
Post a Comment