बाबा नीब करौरी
कुछ समय तक बबनिया रहने के पश्चात आपने बबनिया को भी छोड़ दिया और आप घूमते घूमते नीब करौरी गाँव जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) आ पहुंचे। महाराज जी कि वाणी दिव्य थी यद्यपि आपका गाँव वालों से बहुत कम संपर्क एवं बोलचाल थी किन्तु महाराज जी जो भी कहते, वह सच हो जाता था।
धीरे धीरे गाँव वालों का उनसे लगाव हो गया और उन्होंने महाराज जी को गाँव में रुकने के लिए मना लिया। गाँव वालों ने उनके लिए एक ज़मीन के अंदर गुफा बना दी । महाराज जी उसी गुफा के अंदर श्री हनुमान जी की कठिन साधना किया करते थे। उनको कभी किसी ने बाहर निकलते नहीं देखा यहाँ तक कि गाँव वालों ने उन्हें अपने दैनिक कार्य कलापों के लिए भी कभी निकलते नहीं देखा। गुफा में बिना आज्ञा प्रवेश करने की सख्त मनाही थी।
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#babaneebkarorimaharaj.com
#babaneebkarori.org
#babaneebkarori.in
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan
Comments
Post a Comment