Baba Neeb Karori
महाराज जी फ़र्स्ट क्लास में यात्रा कर रहे थे। उनके साथ एक भक्त भी था।टिकट इसी भक्त के पास थे। उसने सोचा कि महाराज जी के पास टिकट ज़्यादा सुरक्षित रहेंगे ओर उसने टिकट महाराज जी को दे दिए। लेकिन उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब महाराज जी ने दोनों टिकट बाहर फेंक दिए। भक्त कुछ बोला नहीं पर चिंतित हुआ --- टी.टी. आएगा तो उसे क्या दिखाएँगे? थोड़ी देर के बाद टी. टी. ने दरवाज़ा खटखटाया तो भक्त के हृदय की धड़कन बढ़ गयी। लेकिन महाराज जी ने दोनों टिकट दिखा दी। महाराज जी ने खिड़की से बाहर हाथ निकाला दोनों टिकट उनकी मुट्ठी में थे। टी टी टिकट देख कर वापस चला गया। महाराज जी भक्त की ओर देखकर हँसते हुए बोले " तू इसके लिए इतना परेशान हो रहा था ? "
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#babaneebkarorimaharaj.com
#babaneebkarori.org
#babaneebkarori.in
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan
Comments
Post a Comment