बाबा नीब करौरी

सन १९७१ मैं महाराज जी के आशीर्वाद से रामदास द्वारा लिखित बी हियर नाउ अस्तित्व में आयी । रामदास उसकी दो प्रूफ़ की प्रतियाँ लेकर महाराज जी के पास आये । यद्यपि महाराज जी अंग्रेज़ी नहीं जानते थे फिर भी उन्होंने दो झूठे गद्यांशो की तरफ़ ध्यान दिलाया ओर उन्हें हटाने का आदेश दिया । रामदास बोले महाराज जी अब तक तो किताब की काफ़ी प्रतिलिपियाँ छप चुकी होंगी काफ़ी नुक़सान हो जाएगा । महाराज जी ने कहा धन ओर सत्य का कोई सम्बंध नहीं है तुम्हें उसे अभी सुधारना चाहिये । रामदास ने तुरंत टेलीग्राम किया जिसका उत्तर एक सप्ताह के पश्चात आया जिसमें उन्होंने एक अद्भुत घटना का उल्लेख किया की मुख पेज पर लगने वाला महाराज जी के चित्र के गुम हो जाने के कारण पुस्तकें नहीं छप पायीं है । अतः केवल टेलीग्राम से ही काम चल गया । यह महाराज जी द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका में किया गया कार्य था।
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#Jai#Gurudev
#babaneebkarorimaharaj.com
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan

Comments

Popular posts from this blog

Jai guru dev

Neeb Karori Baba || Neem Karoli Baba || Maharajji || Ram Dhun at Vrindav...