नीब करौरी बाबा
ट्रेन के काफ़ी विलम्ब से लाल कुआँ स्टेशन पर पहुँचने के कारण वहाँ से हल्द्वानी पहुँचने का कोई साधन नहीं था। रात काफ़ी हो चुकी थी। इतनी रात में बस भी कोई नहीं थी। रात लाल कुआँ स्टेशन पर ही गुज़रने की नौबत आ गयी । महाराज जी जब गाड़ी से उतरकर जब स्टेशन पर आए तो एक मुसलमान ट्रक चालक ने महाराज जी को देखा। वह बड़े ही कौतुहल भरी दृष्टि से महाराज जी की तरफ़ देखता रहा । महाराज जी ने उसकी तरफ़ देखा ओर बोले , " औरत बीमार है तेरी। तू दुखी है। बरेली , आगरा सब जगह दिख चुका कुछ भी लाभ नहीं हो रहा है ? घबरा मत सब ठीक हो जाएगा। " वह चुप चाप महाराज जी की बातें सुनता रहा ओर आश्चर्य चकित हो कर कहने लगा , " बाबा आपको कहाँ जाना है ? यदि आपकी आज्ञा हो तो में आपको पहुँचा दूँ। " वह सब लोगों को बिठाकर हल्द्वानी छोड़ आया।
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#Jai#Gurudev
#babaneebkarorimaharaj.com
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan
Comments
Post a Comment