बाबा नीब करौरी
श्री मदन लाल साह भवाली जी की तीन महीने की लड़की के गले में गाँठ हो गयी। इसी बीच उनके भाई के लकवा मार गया तो उन्हें डाक्टर देखने के लिए घर पर आए । भाई का चेक अप करने के बाद मदन लाल जी ने डाक्टर साहब से अपनी लड़की को भी देखने के लिये कहा । डाक्टर साहब ने देखने के बाद कहा की दो साल के बाद ऑपरेशन करा लीजिएगा । कुछ दिन के पश्चात आपका कैंची आश्रम आना हुआ । आपने बेटी की गाँठ महाराज जी को दिखाई ओर डाक्टर साहब की बात भी बताई । महाराज जी ने गाँठ को चारों तरफ़ से दबा कर देखा तो वह गाँठ विलुप्त हो गयी । मदन लाल साह जी ने डाक्टर साहब को फिर वह गाँठ दिखाई । डाक्टर साहब गाँठ को ग़ायब पा कर आश्चर्य चकित रह गये।महाराज जी के स्पर्श से वह गाँठ कैसे ग़ायब हो गयी समझ नहीं पाये।
#Jai_Gurudev...👏❤
#जय#गुरुदेव
#Jai#Gurudev
#babaneebkarorimaharaj.com
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan
Comments
Post a Comment