बाबा नीब करौरी

महाराज जी के भक्त श्री बी. डी. गुप्ता जी इलाहाबाद में रहते थे । महाराज जी अक्सर उनके घर आया करते थे। उनकी लड़की की आदत थी कि वे अपने जूतों से पत्थरों को ठोकर मारती जाती थी। जिससे उसके जूते बहुत जल्दी  फट जाते थे तब उसे घर से डाँट भी पड़ती और मार भी।
एक बार  महाराज जी उनके घर पहुंचे  तभी लड़की स्कूल से घर पहुंची उसका जूता फटा पड़ा था।  महाराज जी एकदम से बोले " इसे डाँटना मत। ये हमारी लड़की है। इसके लिये नया जूता लाओ।" फिर उसे प्यार से कहने लगे ," तू बड़ी होकर हमारे पड़ोस में रहेगी।" तब किसे ने इस बात को महत्व नहीं दिया ।
कालान्तर में महाराज जी  ने शरीर छोड़ा और उनका तत्वपीठ मन्दिर भी बन गया वृन्दावन आश्रम में। लड़की भी बड़ी हो गयी, पढ़ लिख कर डाक्टर बन गयी। डाक्टर से ही विवाह हो गया और अब १९९० में उन्होंने अपना नर्सिग होम खोला -- महाराज जी  के पड़ोस में - अटल्ला चुंगी के पास। महाराज जी के पड़ोस में ही रह रही है वे (दीप - शिखा नर्सिंग होम , अटल्ला चुंगी ) ।
दिव्य वाणी है, सत्य तो होनी ही थी।

#जय#गुरुदेव
#Jai#Gurudev
#babaneebkarorimaharaj.com
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan


Comments

Popular posts from this blog

Jai guru dev

Neeb Karori Baba || Neem Karoli Baba || Maharajji || Ram Dhun at Vrindav...