बाबा नीब करौरी


महाराज जी बनारस में थे। उनके साथ उनका एक भक्त पुलिस अधीक्षक था। दोनों एक साधु के दर्शन करने के लिए गये जो एक टापू पर रहता था। जब उस टापू पर जाने की बात आयी तो उसने नाव करने की इक्षा व्यक्त की । महाराज जी ने कहा, "हम पैदल ही चलेंगे टापू तक।"
गंगाजी की गहराई यहाँ बहुत ज़्यादा है महाराज जी हम लोग डूब जाएँगे। " पुलिस अधीक्षक ने बड़े ही विस्मय के साथ कहा।
महाराज जी ने जिद की, "नहीं हम पैदल ही जायेंगे।"
वह पुलिस अधीक्षक अच्छी तरह तैरना नहीं जानता था इसलिये उसे लग रहा था कि पानी मैं चलकर कैसे जाया जा सकता है। महाराज जी ने उससे कहा, " तू अपना हाथ हमारे कंधे पर रख ले। " उसने ऐसा ही किया ओर महाराज जी उसे साथ लेकर टापू पर पहुँच गये और उसी प्रकार दर्शन कर वापस भी आ गए।
#जय#गुरुदेव
#Jai#Gurudev
#babaneebkarorimaharaj.com
#Mahasamadhisthal
#samadhi#sthal
#vrindavan

Comments

Popular posts from this blog

Jai guru dev

Neeb Karori Baba || Neem Karoli Baba || Maharajji || Ram Dhun at Vrindav...