नीब करौरी बाबा

हमें आज भी याद है कि अक्सर गर्मियों में अवकाश में हम लोग अपने पिता स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश अग्रवाल जी दादी जी स्वर्गीय श्रीमती भगवती देवी एवं माता स्वर्गीय शीला देवी के साथ अल्मोड़ा स्थित अपने पिता की ननिहाल  श्री लाला कन्हैयालाल नंदलाल बाल मिठाई के जन्म दाता लाला बाजार #अल्मोड़ा में ग्रीष्म अवकाश हेतु 1 महीने से अधिक समय के लिए जाया करते थे। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाते समय अक्सर अपनी कार को लगभग 2 घंटे के लिए बाबा नीम करोरी महाराज के #कैंची आश्रम में स्थित मंदिर में रोक लिया करते थे। एक बार की बात है कि हमारे पिताजी स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश जी ने #महाराज जी से पूछे बिना उनकी 10, 12 फोटो लगातार अपने ब्लैक एंड वाइट कैमरे से खींच ली एवं उसके बाद महाराज जी से पूछ कर हम सब परिवार के ग्रुप की चार पांच फोटो भी महाराज जी के सहयोगियों के माध्यम से खिचवाई आश्चर्य की बात यह रही कि जब हमने हल्द्वानी आकर न्यू लाइट फोटो स्टूडियो मीरा मार्ग हल्द्वानी में अपने कैमरे की पूरी रील धुलवाई तो सारी फोटो के नेगेटिव तो नजर आए जो फोटो महाराज जी की अनुमति के बिना हम ने खींचे थे इनकी फोटो नेगेटिव में नजर नहीं आई।
डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी नैनीताल रोड हल्द्वानी

Comments

Popular posts from this blog

Jai guru dev

Neeb Karori Baba || Neem Karoli Baba || Maharajji || Ram Dhun at Vrindav...