बाबा नीब करौरी
इन नौ - दस वर्षों में #महाराज जी कहाँ कहाँ रहे बहुत अधिक सुनिश्चितता से कुछ नहीं कहा जा सकता, परन्तु अनेक तथ्यों के अनुसार निम्नलिखित जानकारी मिलती है |
पहले आप #राजस्थान गये वहां से आप #राजकोट , #गुजरात पहुँचे | वहां आपसे अतिप्रसन्न होकर #महंतश्री ने आपको अपना #उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यह बात उन महंत श्री के बाकी #भक्तों को कुछ नागवार गुज़री | आपने विवाद से बचने के लिए वह जगह छोड़ दी | यहां आप “ #बाबा #लक्ष्मण #दास ” के नाम से जाने गये | उसके पश्चात आप #बबनिया #मोरबी #गाँव #गुजरात पहुंचे | यहाँ आपने एक तालाब में #रमाबाई आश्रम के निकट अपनी कठिन साधना जारी रखी | आप घंटों #तालाब के अंदर बैठकर #ध्यान लगाया करते | वहां आप “ #तलैया #बाबा ” के नाम से जाने गए |
#जय#गुरुदेव ।
Comments
Post a Comment